राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रामगढ़ की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, टीम बनी उप-विजेता 

Updated:
विज्ञापन

20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उप-विजेता बनी रामगढ़ जिला की बालिका टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करते उपायुक्त ऋतुराज.

Ramgarh Kho Kho Runner-Up : जामताड़ा में आयोजित 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रामगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान हासिल किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh Kho Kho Runner-Up: जामताड़ा जिला के गांधी मैदान प्रांगण में आयोजित 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान (उप-विजेता) प्राप्त कर जिला लौटने पर रामगढ़ जिला खो-खो बालिका टीम के खिलाड़ियों ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ऋतुराज से शिष्टाचार मुलाकात की. 

फाइनल में रांची से एक अंक से हारी रामगढ़ टीम

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खो-खो महासंघ के दिशा-निर्देश पर तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से किया गया था. झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुरूप जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी एवं झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के अत्यंत प्रतिस्पर्धी फाइनल मुकाबले में रामगढ़ जिला की बालिका टीम का सामना रांची जिला की टीम से हुआ. कड़े संघर्ष और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ की टीम मात्र 01 अंक के अंतर से पराजित होकर उप-विजेता रही. टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की राज्य स्तर पर सराहना की गई है. 

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उपायुक्त ने

मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में मात्र एक अंक से पीछे रहना हार नहीं, बल्कि आगामी बड़ी सफलताओं की आधारशिला है. उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय खेल प्रतिभाओं को हर संभव अत्याधुनिक सुविधाएं और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

रामगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : डीडीसी

उप-विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि रामगढ़ की बेटियों ने राज्य स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उपायुक्त से मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ के संतोष प्रसाद, नवीन कुमार ठाकुर, प्रकाश ओझा सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

ये भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola