जेल जाने के डर से युवक ने पेट में नुकीला सामान घोंपा, जमशेदपुर रेफर

Updated:
विज्ञापन

पुलिस बोली- जेल जाने के डर से खुद को किया जख्मी

विज्ञापन

चाईबासा.

मुफस्सिल थाना के पांड्रासाली ओपी में मंगलवार दोपहर में पोक्सो एक्ट के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाये गये युवक कांडेराम इचागुटू (निवासी : गोदमसाई टोला, भोया गांव) ओपी परिसर के भीतर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ओपी में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. यह घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है. पुलिस से जानकारी के अनुसार भोया गांव की एक नाबालिग के परिजनों ने कांडेराम इचागुटू के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसी शिकायत पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए ओपी बुलाया था. युवक ओपी कार्यालय में बैठा हुआ था और दोनों पक्षों (पीड़ित और आरोपी पक्ष) के बीच बातचीत चल रही थी. जब ओपी के अंदर दोनों परिवारों के बीच मामले को लेकर बातचीत चल रही थी, इसी दौरान युवक जेल जाने के डर से घबरा गया. घबराहट में उसने अचानक कार्यालय में रखी एक नुकीली वस्तु उठाकर अपने पेट में तीन चार वार कर लिया. इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल भेजा.

परिजनों का आरोप, पुलिस ने किया जख्मी

दूसरी तरफ युवक के परिजनों ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं. घायल युवक के बड़े भाई धनेश्वर ईचागुटू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य ओपी के बाहर इंतजार कर रहे थे. इसी बीच अचानक अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. जब वे दौड़कर भीतर गए, तो देखा कि उनका छोटा भाई कांडेराम लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा तड़प रहा था. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान उसे यह गंभीर चोट लगी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

कोट

युवक कांडेराम इचागुटू पर पोक्सो एक्ट का आरोप है. पीड़िता के परिजनों द्वारा ओपी में इसकी शिकायत की गयी थी. उसी शिकायत के आलोक में युवक को पूछताछ के लिए ओपी बुलाया गया था. युवक जेल जाने की डर से इस तरह का हरकत किया है. -मेघनाथ मंडल, ओपी प्रभारी, पांड्रासाली

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola