स्थायी लोक अदालत से मिलेगा त्वरित न्याय : जिला जज

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : व्यवहार न्यायालय में जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं के लिए कार्यशाला

विज्ञापन

चाईबासा.

स्थायी लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को व्यवहार न्यायालय में जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मो शाकिर ने किया. प्रधान जिला जज मो शाकिर ने कहा कि स्थायी लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद निवारण मंच है. इसका मुख्य उद्देश्य बिजली, पानी, बीमा और बैंकिंग जैसी जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित आपसी विवादों का त्वरित, सुलभ, किफायती एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है. यह मंच न केवल पारंपरिक न्यायालयों पर मुकदमों के बढ़ते भार को कम करता है, बल्कि आम नागरिकों और सरकारी व गैर-सरकारी सेवा प्रदाताओं के मध्य आपसी विश्वास और समन्वय को भी सुदृढ़ करता है. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उसके क्षेत्राधिकार, उपयोगिता एवं महत्व के संबंध में जागरूक करने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि जब विभाग जागरूक होंगे, तभी अधिक से अधिक मामलों का समाधान कोर्ट-कचहरी के चक्कर के बिना सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जा सकेगा. इस मौके पर सिविल सर्जन, बैंकिंग संस्थान, बीमा कंपनियां, परिवहन विभाग, जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत विभाग तथा अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारियों, विभिन्न जनोपयोगी सेवा विभागों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola