खेत में काम कर रही युवती की वज्रपात से मौत, शरीदिरी गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

बंदगांव.

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शरीदिरी गांव से दर्दनाक घटना सामने आयी है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान शरीदिरी गांव निवासी गुंडई मुंडू की पुत्री सुरारी मुंडू (18) के रूप में की गयी है. इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरारी मुंडू अपने घर के पास ही खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने लगी. इसी बीच जोरदार कड़क के साथ गिरी बिजली की चपेट में सुरारी आ गयी और गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गयी. घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सुरारी को बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में युवती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

कोट

युवती खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक वह वज्रपात की चपेट में आ गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली आपदा राहत सहायता राशि दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola