Chaibasa News : हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है चेस : डॉ सरेन

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 May 2025 10:48 PM

विज्ञापन

रेल मंडल अंतर विभागीय चेस टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन

चक्रधरपुर. सेरसा चेस अकादमी चक्रधरपुर में तीन दिवसीय रेल मंडल अंतर विभागीय चेस टूर्नामेंट शुरू हुआ. शनिवार को रेलवे अस्पताल के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ एस सरेन व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी चंद्रजीत झा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. समारोह में डॉ सरेन ने कहा कि चेस खेल जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है. चेस अकाडमी चक्रधरपुर खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा प्लेटफार्म है. चेस में कोई कमजोर नहीं होता है. लगन व मेहनत से चेस खेलें और नये खिलाड़ियों को आगे बढ़ायें. सचिव विश्वजीत चटर्जी ने कहा कि रेल मंडल में चेस खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन टूर्नामेंट में चेस खिलाड़ियों की भागीदारी सबसे कम है. टूर्नामेंट में अभियंत्रण, स्वास्थ्य, यांत्रिक, संकेत व दूरसंचार, परिचालन, वाणिज्य, वित्त, रेल सुरक्षा बल व कार्मिक विभाग से कुल 34 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें राष्ट्रीय चेस खिलाड़ी भी शामिल हैं. टूर्नामेंट का मुख्य निरीक्षक अमीत मेद्दा, उपनिरीक्षक गौतम नायक, राजेश कुमार, कमलदेव नाथ व सदस्य दुर्गा प्रसाद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola