‘जीरो से शुरुआत करो’, सचिन के एक फोन से भारतीय महिला टीम बनी थी वर्ल्ड चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
‘जीरो से शुरुआत करो’, सचिन के एक फोन से भारतीय महिला टीम बनी थी वर्ल्ड चैंपियन

जेमिमा रोड्रिग्स वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने खुलासा किया है कि महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर का एक संदेश उन्हें फाइनल के लिए मानसिक रूप से तैयार करने में मददगार साबित हुआ.

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Advice: महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की नजरें खिताब पर होगी. भारत की टीम ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. इस वर्ल्ड कप में जेमिमा रोड्रिग्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने खुलासा किया है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की एक सलाह ने उन्हें पिछले साल महिला वनडे विश्व कप फाइनल से पहले अपना ध्यान केंद्रित रखने में मदद की थी. जिस कारण भारत की टीम चैंपियन बनी. जेमिमा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शतक लगाने के बाद वह काफी भावुक और उत्साहित थीं, लेकिन सचिन का संदेश उन्हें दोबारा फोकस करने में मददगार साबित हुआ.

सचिन ने जेमिमा के कोच को किया था फोन

जेमिमा ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में बताया कि सेमीफाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर ने उनके कोच प्रशांत शेट्टी को फोन किया था. उन्होंने कहा कि सचिन सर ने मेरे कोच से कहा कि वह समझते हैं कि पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी खास रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना और उस टीम को हराने की खुशी बहुत बड़ी थी. लेकिन उन्होंने यह भी याद दिलाया कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है और हमें फाइनल भी जीतना है.

जीरो से शुरुआत करने की सलाह दी

जेमिमा ने कहा कि सचिन ने उन्हें पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि उस पारी को एक तरफ रखो और जीरो से शुरुआत करो. उस संदेश ने मेरा मन शांत कर दिया. मुझे समझ आया कि पिछले मैच का प्रदर्शन आपको अगला मैच नहीं जिताता. हर मुकाबले को नई शुरुआत की तरह लेना होता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के खेली थी 127 रन की पारी

पिछले साल महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत ने टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं फाइनल में शेफाली ने 87 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए थे और भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ होगा पहला मुकाबला

मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन भारतीय टीम अब महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यह मुकाबला 14 जून को भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: “ग्राउंड पर अचानक आ गए पीरियड्स”, स्मृति मंधाना ने बयां किया अपना दर्द

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola