गुजरात नंबर डीसीएम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद, 1530 लीटर नशीला सिरप जब्त

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जब्त पंद्रह सौ लीटर कोडिंग सिरप

Siwan News : सीवान उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गुठनी चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप बरामद की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान गुजरात नंबर के एक डीसीएम वाहन से 1530 लीटर कोडीन फॉस्फेट सिरप जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.59 लाख रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Siwan News : सीवान उत्पाद विभाग टीम ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल की. गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चेक पोस्ट से एक गुजरात नंबर वाले डीसीएम भारी मात्रा में नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की सूचना मिली. जिसके बाद गुठनी चेक पोस्ट पर ट्रक जांच की गई. जहां टीम को देख कर तस्कर ने वाहन रोक दिया. वाहन रोकते ही उत्तर कर भागने लगा. हालांकि जवानों के सहयोग से पकड़ लिया गया और जांच के दौरान ट्रक के अंदर रखे टायर से 1530 लीटर कोडीन फास्फेट सिरप बरामद की गई. बरामद सिरप प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जो नशे के लिए इस्तेमाल होता है और एनडीपीएस एक्ट के तहत नियंत्रित पदार्थ है. वहीं पकड़े गए तस्करों की पहचान गुजरात के अहमदाबाद जिले के वटवा थाना क्षेत्र के वटवा नवजीवन निवासी चंद्रभूषण पांडेय का पुत्र दिलीप कुमार पांडेय के रूप में की गई. टीम  द्वारा पकड़े गए कोडिंग सिरप का बाजार कीमत तकरीबन चार लाख 59 हजारनरुपए की आंकी जा रही है. इधर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिसके बाद टीम इनके गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

पूर्णिया जा रही थी प्रतिबंधित सिरप की खेप

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वे लोग प्रतिबंधित कोडिंग सिरप गुजरात से लिए थे, जो पूर्णिया लेकर जा रहे थे. जहां पूर्णिया में जय गुरु मेडिकल एजेंसी को डिलेवरी करनी थी. हालांकि इसके पहले ही उत्पाद टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. तस्कर ने यह भी बताया कि इसके पहले भी उनके द्वारा इस प्रतिबंधित सिरप की तस्करी की हैं.

तस्कर की निशानदेही पर होगी कार्रवाई

उत्पाद विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने टीम को कई अहम जानकारी दी हैं. उन्होंने टीम को बताया कि यह सिरप किसे डिलेवरी करनी थी, इसका मालिक कौन हैं और इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं. अब उत्पाद टीम गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पूर्णिया में भी छापेमारी कर सकती हैं. जिसकी तैयारी चल रही हैं.

मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में

प्रतिबंधित सिरप बरामद की गई हैं, जिसमे एक तस्कर की गिरफ्तारी हैं. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं. विपिन कुमार, उत्पाद अधीक्षक, सीवान.

Also Read : लोक गायक रामेश्वर गोप की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता, छपरा नाट्य महोत्सव में सजी निर्गुण संगीत की महफिल

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन