लोहरदगा जेल में कैदी की मौत से बवाल, न्यायिक जांच की मांग पर सड़क जाम

सड़क जाम में फंसे वाहन
लोहरदगा जेल में एक कैदी की मौत के बाद पंडरा गांव के ग्रामीण उग्र हो गए. उन्होंने न्याय की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 39 को जाम कर दिया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा.
कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के पंडरा गांव निवासी व प्रेम प्रसंग के मामले में लोहरदगा जेल में न्यायिक हिरासत में भेजें गए आरोपी की जेल में संदिग्धावस्था में मौत के बाद पंडरा के ग्रामीण उबल पड़े. आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 39 कुड़ू - रांची मुख्य पथ को थाना क्षेत्र के पंडरा चौक के समीप जाम कर दिया. दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर सड़क जाम हटा लिया गया. सड़क जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई. बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी स्व० हजरत पवरियां के पुत्र जाहिद पवरियां उर्फ रिंकू पर गांव की एक लड़की ने प्रेम - प्रसंग का झांसा देकर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया था.
ग्रामीणों ने एनएच-39 किया जाम

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए डेढ़ माह पहले न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया था. लोहरदगा जेल में बंद जाहिद पवरियां उर्फ रिंकू की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बुधवार सुबह कुड़ू पुलिस ने मृतक जाहिद पवरियां उर्फ रिंकू के परिजनों को सुचना दिया. रिंकू की मौत की सुचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा सुचना देने गए पुलिस अधिकारी के समक्ष ही नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9 बजें नेशनल हाईवे 39 कुड़ू - रांची मुख्य पथ को पंडरा चौक के समीप जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा सीओ संतोष उरांव पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता का दौर शुरू हुआ.
ग्रामीणों ने न्यायिक जांच की मांग पर किया हंगामा
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जाहिद पवरियां उर्फ रिंकू से मंगलवार को मुलाकात करके उसके परिजन लौटे थे तब रिंकू बिलकुल स्वस्थ था. रात-भर में कैसे मौत हों गई. जेल में जाहिद की हत्या किया गया है. जाम स्थल पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड गए. बाद में नेताओं व पुलिस अधिकारियों व प्रशासन के बीच वार्ता किया गया कि मामले की न्यायिक जांच होगी, लोहरदगा जेल मे लगे सीसीटीवी को देखा जायेगा व मामले में जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा, इसके बाद सुबह 11 बजे सड़क जाम हटा लिया गया. हालांकि सड़क जाम हटने के बाद भी दो बार आंशिक रूप से सड़क जाम किया गया.
ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग पर भड़के सड़क जाम कर रहे ग्रामीण
सड़क जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के दौरान ड्रोन कैमरा से सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का फोटो व वीडीयो बनाया जानें लगा, ड्रोन कैमरा को देखते ही ग्रामीण भड़क उठे व ड्रोन चलाने वालों की खोजबीन करने लगे. मामला बिगडता देख पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरा को बंद करने का निर्देश दिया लेकिन ड्रोन चला रहे पुलिस जवान के समक्ष आक्रोशित ग्रामीण पहुंच गए, थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मोर्चा संभाला व सभी को किनारे किया इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया. सड़क जाम हटने के बाद गांव के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण लोहरदगा रवाना हुए हैं. पुलिस निगरानी कर रहीं हैं.
ये भी पढ़ें...
शनिचरवा था मिसिर बेसरा का बॉडीगार्ड, संतोष पर 15 व चंदन लोहरा पर था 10 लाख रुपए का इनाम
झारखंड : मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों ने किया सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










