एसआइआर-2026 : दावा-आपत्ति की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरिक्षण करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में एसआइआर-2026 के तहत उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मतदाता सूची में दावा-आपत्ति सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

लोहरदगा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर-2026) के अंतर्गत उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने कैरो प्रखंड के नरौली पंचायत के चरिमा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चल रही दावा व आपत्ति से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्जी ने बताया कि कुल 312 मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के अनुसार सुनवाई की जा रही है. उपायुक्त ने नोटिस के आलोक में अब तक की गयी सुनवाई एवं मामलों के निष्पादन की जानकारी ली. उन्होंने नोटिस निर्गत किये गये सभी मामलों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुनवाई समयबद्ध रूप से पूरी करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्ण दक्षता, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा, ताकि एसआइआर-2026 से संबंधित दावा एवं आपत्ति के मामलों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो सके.

सुनवाई की तिथि व स्थान की पूर्व जानकारी देने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत किये गये हैं, उन्हें सुनवाई की निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में कोई भी पात्र मतदाता सुनवाई से वंचित न रहे. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुनवाई में आये मतदाताओं से भी बातचीत की.

मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को सुनवाई से संबंधित नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे नोटिस में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें. निरीक्षण में बीएलओ सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola