Chaibasa News : जेटेट शुरू करने व रिक्त पदों पर बहाली कराने की मांग

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Apr 2025 10:23 PM

विज्ञापन

शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मिला एआइडीएसओ

विज्ञापन

चाईबासा. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के सचिव सत्येन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. कोल्हान प्रमंडल और झारखंड की शैक्षिक समस्याओं की जानकारी दी. प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और 125वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य में एआइडीएसओ द्वारा प्रकाशित बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक और कैलेंडर भेंट किया.

प्रतिनिधिमंडल ने 2016 के बाद बंद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट ) तत्काल लेने, सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रति-कुलपति और वित्त अधिकारियों की नियुक्ति करने, टीजीटी- पीजीटी के 8,900 से अधिक सरेंडर पदों पर बहाली और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, कोल्हान विश्वविद्यालय में जेनेरिक और मेथड पेपर की परीक्षा लेने, कोल्हान विश्वविद्यालय में एक वर्ष पूर्व हुई पीएचडी परीक्षा के परिणाम जारी करने, कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने और आंदोलनरत इंटर शिक्षकों व कर्मचारियों की मांगें पूरी करने, विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में गैर-शैक्षणिक पदों पर शीघ्र भर्ती करने, छात्रसंघ का चुनाव करने, कक्षा 1 से 8 तक पास-फेल प्रणाली लागू करने, स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए सीयूइटी की अनिवार्यता समाप्त कर सभी का नामांकन सुनिश्चित करने, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने आदि की मांग की. राज्यपाल ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन छह को

सचिव सत्येन महतो ने कहा कि एआइडीएसओ अपनी मांगों को लेकर 6 मई को रांची में मुख्यमंत्री के समक्ष विशाल छात्र प्रदर्शन करेगा. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव सोहन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन यादव, कमेटी सदस्य शुभम झा, विश्वेश्वर महतो और सत्येन मोहंता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola