Chaibasa News : अहिल्याबाई ने लोक कल्याण की मिसाल पेश की : आदित्य

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी

विज्ञापन

चाईबासा.

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी आयोजित हुई. इसमें उनके जीवन, संघर्ष, साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया. मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में सामाजिक न्याय, सुशासन और लोककल्याण की मिसाल पेश की. वह आज भी अनुकरणीय है.

उन्होंने अपने राज्य में भ्रष्टाचार, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध मजबूत प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया. अहिल्याबाई का जीवन हमें आदर्श मार्ग दिखाता है. पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शक्ति के बल पर शासन की बागडोर संभाली व सिद्ध किया कि एक महिला भी कुशल प्रशासक, दूरदर्शी और संवेदनशील समाज सुधारक बन सकती है. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि अहिल्याबाई की जीवनगाथा हमें आत्मबल, सेवा भावना और जनकल्याण की प्रेरणा देती है. मौके पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा, जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, कार्यक्रम की संयोजिका रूपा सिंह, हेमंत केशरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola