Chaibasa News : ग्रामसभा में 31 योजनाओं का किया गया चयन
Published by : AKASH Updated At : 06 Oct 2025 10:59 PM
विज्ञापन
चंद्री पंचायत के पोटका ठठेरीसाई में सोमवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा की. ग्रामसभा मानकी रामेश्वर बोदरा की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
चंद्री पंचायत के पोटका ठठेरीसाई में सोमवार को ग्रामीणों ने ग्रामसभा की. ग्रामसभा मानकी रामेश्वर बोदरा की अध्यक्षता में हुई. ग्रामसभा में सर्वसम्मति से 31 योजनाओं का चयन किया गया. चयनित योजनाओं में पोटका के ठठेरीसाई के विद्यालय पथ का मरम्मतिकरण, ठठेरीसाई विद्यालय में विद्युत एवं शौचालय की व्यवस्था एवं चहारदीवारी का निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण, शोकासाई श्मशान घाट के सामने पुलिया का निर्माण, संजय नदी में स्नानघाट का निर्माण आदि की योजना बनायी गयी. बासासाई में सामुदायिक भवन निर्माण, चारो टोला में चबूतरा निर्माण आदि का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में मुखिया शुरुमनी बारला, उप मुखिया संतोषी सांडिल, वार्ड सदस्य धनिया बारला समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










