ePaper

World Tribal Day 2025: विश्व आदिवासी दिवस पर पेड़ पर चढ़ी युवती, पांच घंटे बाद पाहन ने ऐसे उतारा

Updated at : 09 Aug 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Sushma Oraon On Tree

पेड़ पर चढ़ीं सुषमा उरांव

World Tribal Day 2025: बोकारो में विश्व आदिवासी दिवस पर गुमला कॉलोनी सेक्टर चार की सुषमा उरांव कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर सरना स्थल के पास के पेड़ पर चढ़ गयीं. लोगों ने उन्हें उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं उतरीं. पाहन ने सरना माता की पूजा-अर्चना की. उसके बाद वह नीचे उतर गयीं. सुषमा के परिजनों ने बताया कि वह तीन दिनों तक उपवास में रहेंगी. वह रांची में पढ़ती हैं.

विज्ञापन

World Tribal Day 2025: बोकारो-बोकारो शहर के सेक्टर आठ ए स्थित सरना स्थल पर शनिवार को हुई घटना दिनभर चर्चा में रही. दरअसल, बोकारो में सरना समाज की ओर से शनिवार को सेक्टर आठ स्थित सरना स्थल पर विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया था. पूजा-पाठ का दौर चल रहा था. इसी बीच गुमला कॉलोनी सेक्टर चार निवासी सुषमा उरांव कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर सरना स्थल के पास के पेड़ पर चढ़ गयीं. वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें उतरने को कहा, पर वह नहीं उतरीं. जब लोगों ने सरना माता का नाम लेकर आवाज लगायी, तब उन्होंने कहा कि वह तीन दिन या सात दिन तक उसी पेड़ पर रहेंगी.

सरना माता की पूजा के बाद पेड़ से उतरीं सुषमा


जानकारी मिलने पर शनिवार को लगभग पांच घंटे बाद सुषमा उरांव के परिजन सरना स्थल पहुंचे. उनकी उपस्थिति में पाहन ने सरना माता की पूजा-अर्चना की. उसके बाद वह नीचे उतर गयीं. परिजनों ने बताया कि वह तीन दिनों तक उपवास में रहेंगी. वह रांची में पढ़ती हैं. रक्षाबंधन पर बोकारो आयी थीं. यह घटना दिनभर चर्चा में रही.

ये भी पढ़ें: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट की अब तक ग्रामीणों ने चुकायी है बड़ी कीमत, हाथियों की भी गयी है जान

ये भी पढ़ें: 90 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा पंप सेट, ये है लास्ट डेट, झारखंड में इन्हें नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

ये भी पढ़ें: झारखंड के साहिबगंज में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई मोहल्लों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत सामग्री को तरस रहे लोग

ये भी पढ़ें: World Tribal Day 2025 : विश्व आदिवासी दिवस पर सीयूजे में ‘आदिवासी लोग और एआई’ पर विशेष व्याख्यान

ये भी पढ़ें: Good News: रांची, धनबाद और मधुपुर जाना होगा और आसान, जाम से मिलेगी मुक्ति, 109 करोड़ से बनेगी ये सड़क

ये भी पढ़ें: रांची में 16 और 17 अगस्त को धूमधाम से मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दही-हांडी से पहले होगी ये प्रतियोगिता

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola