Bokaro News : बंद घरों से चोरी करने वाला गिराेह धराया

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बंद घरों से चोरी करने वाला गिराेह धराया

Bokaro News : कसमार और जरीडीह थाना क्षेत्र के कई बंद घरों से विगत दिनों दिनों चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

कसमार और जरीडीह थाना क्षेत्र के कई बंद घरों से विगत दिनों दिनों चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें बोकारो जिला के बालीडीह थाना अंतर्गत राधा गांव निवासी राहुल रवानी, गोमिया थाना अंतर्गत सियाली टोला निवासी राजकुमार पासी व पंकज पासी, कसमार थाना अंतर्गत खैराचातर निवासी शंकर पासी व राज चौधरी, बिहार के जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर निवासी आभाष चौधरी शामिल हैं. साथ ही चोरी के सामान भी बरामद किये गये हैं. बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार को तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर एसपी के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गयी थी. तकनीकी शाखा और स्थानीय गुप्तचर की मदद के बाद टीम ने छापेमारी कर गिरोह को पकड़ा. सभी गिरफ्तार अपराधियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

चोरी के लाखों के जेवरात भी बरामद

गिरोह के सदस्यों पास से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, कान बाली, नथिया, चांदी का बेड़ा, बिछिया, आंख, चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी, लॉकेट, कांसा की दो थाली, लोटा, गिलास, स्कूल सर्टिफिकेट, जमीन के कागजात, एलआइसी के पेपर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासबुक और चोरी के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला सबल, सैनी आदि बरामद किया गया. अभियुक्त राजकुमार पासी की निशानदेही पर घटनाओं में प्रयुक्त की गयी एक मोटरसाइकिल जेएच 09 बीएच 5437 और दो मोबाइल फोन भी बरामद किये गये.

छापामारी दल में जरीडीह के पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, रंजन कुमार सिंह, हिमांशु शेखर, संजीव कुमार, विकास कुमार विश्वकर्मा, एमजे मुर्मू, सत्येंद्र कुमार सहित जवान शामिल थे. तकनीकी शाखा बोकारो के आरक्षी पंकज कुमार भी शामिल थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola