डीपीएस चास के छात्र अनिमेष का सेल फुटबॉल अकादमी में चयन

Updated:
विज्ञापन

04 | Prabhat Khabar Network

डीपीएस चास के कक्षा नौवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का सेल फुटबॉल अकादमी, बोकारो में प्रोविजनल चयन हुआ है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

- अंतिम इंडक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली जगह - 2026-29 सत्र के लिए हुआ प्रोविजनल चयन 11 बोक 04 - निदेशिका व प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी के साथ छात्र अनिमेष बाउरी प्रतिनिधि, बोकारो दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास के कक्षा नौवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का सेल फुटबॉल अकादमी, बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 के लिए प्रोविजनल चयन हुआ है. अंतिम इंडक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिमेष ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन व खेल के प्रति समर्पण से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है. शनिवार को विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि अनिमेष की सफलता नियमित प्रशिक्षण, सकारात्मक माहौल व उनकी मेहनत का परिणाम है. वहीं, निदेशिका व प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने अनिमेष को बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि अनिमेष भविष्य में झारखंड व देश का नाम रोशन करेंगे.

अनिमेष के माता सुनीता बाउरी व पिता आभास कुमार बाउरी ने विद्यालय व प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया. विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सेल फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण के बाद अनिमेष अपने खेल कौशल को और निखारेंगे व भविष्य में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola