अगले तीन दिन बोकारो में झमझमा कर होगी बारिश

Author C p singh|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

बोकारो में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-तड़क के साथ भारी बारिश की संभावना है। जानें अपने जिले के मौसम का ताजा अपडेट।

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो जिला के लिए मानसून अबतक सुनापन वाला ही रहा है. रह-रहकर रिमझिम बारिश तो हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश का लंबा दौर अबतक पुरे जिला में एक साथ देखने को नहीं मिला है. लेकिन, अगले तीन दिन बोकारो जिला के मानसून के हिसाब से राहत भरी हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन में गरज-तड़क के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही मध्यम दर्जा की हवा भी चल सकती है. विभाग ने इस संबंध में शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की माने तो 12 जुलाई को जमीन से छूती हुई तेज हवा चल सकती है. बिजली चमकने व बिजली गर्जना हो सकती है. इस दौरान तेज झमाझम बारिश होने की संभावना है. वहीं 13 जुलाई को तेज रफ्तार की हवा चलने, बिजली गर्जना, बारिश व बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है. जबकि 14 जुलाई को बिजली के गरज-तड़क के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताया है. 15 जुलाई को जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

अबतक 27 % कम हुई है बारिश, जुलाई में 26% ज्यादा

जिला में इस साल मानूसन में अबतक 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सामान्य परिस्थिति में जिला में 01 जून से 11 जुलाई तक 236.1 मिमी बारिश होती है. लेकिन, इस साल अबतक मात्र 172.2 मिमी बारिश हुई है. हालांकि, जुलाई माह बारिश के लिहाज से बेहतर साबित हुई है. 01 जुलाई से 11 जुलाई तक जिला में 26% अधिक बारिश दर्ज किया गया है. सामान्य तौर पर इस समयावधि में 96.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 121.8 मिमी बारिश हुई है.

सीपी सिंह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola