जनता को साइबर अपराधियों से बचाने में साइबर थाना की भूमिका अहम : पवन कुमार

Updated:
विज्ञापन
जनता को साइबर अपराधियों से बचाने में साइबर थाना की भूमिका अहम : पवन कुमार

06 | Prabhat Khabar Network

बोकारो मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने साइबर थाना का निरीक्षण किया और साइबर अपराध रोकने व पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो सेक्टर वन स्थित साइबर थाना का औचक निरीक्षण मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने शनिवार को किया. श्री कुमार ने कहा : अपराध के तरीके में बदलाव आया है. डिजिटल क्राइम की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी व जवाबदेही अधिक बढ गयी है. हमसभी को साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को साइबर तरीके से नुकसान पहुंचाने से बचाना होगा. निरीक्षण के दौरान साइबर पंजिका में दर्ज कांड, ऑनलाइन शिकायत, फ्रीज बैंक खाता के आवेदनों पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही साइबर क्राइम के दौरान पीड़ितों को पैसा लौटाने संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

श्री कुमार ने कहा : बैंक खाते के होल्ड होने संबंधित शिकायतों को 14 दिन के अंदर जांच कराकर त्वरित निर्णय ले. सभी ऑनलाइन दर्ज होनेवाले शिकायतों को लागातार मॉनिटरिंग करे. थाना स्तर के दो लाख से कम के मामलों में साईबर थाना के एक्सपर्ट टीम द्वारा त्वरित डिटेल्स देकर जांच में पूर्ण सहयोग करे. डॉयल 1930 के माध्यम से आनेवाले सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है. समन्वय पोर्टल के माध्यम से अनुसंधान में कार्रवाई करे. श्री कुमार ने कहा : प्रतिबिंब ऐप के आधार पर लागातार छापेमारी कर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी करे. पीडित के फ्रीज रकम की जांच कर जल्द वापस करायें. टीम के रूप में सभी पदाधिकारी तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करे. डॉयल 1930 का प्रचार प्रसार के साथ साईबर जागरूकता अभियान बढ़ाये. आम लोगों को साइबर अपराध के शिकार होने से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार करे. निरीक्षण के दौरान थाना से जुडे अधिकारी व जवान मौजूद थे. रंजीत कुमार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola