ePaper

Video: अखबार विक्रेता के बेटे राजकुमार महतो को यूपीएससी में 557वां रैंक, कहा- हार्ड वर्क का विकल्प नहीं, घर में जश्न

Updated at : 22 Apr 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Result 2024 raj kumar mahto chas bokaro jharkhand news

संघ लोक सेवा आयोग के बाहर अपने माता-पिता के साथ फोटो सेशन करवाते राजकुमार महतो.

UPSC Result 2024: बोकारो के अखबार विक्रेता बंधु रामपत महतो का संघर्ष रंग लाया. उनके बेटे राजकुमार महतो ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में परचम लहरा दिया है. राजकुमार को थर्ड अटेंम्प्ट में सफलता मिली. उसे 557वां रैंक मिला है. राजकुमार का कहना है कि हार्ड वर्क का कोई विकल्प नहीं होता है. नयी दिल्ली से बोकारो लौटने के क्रम में ट्रेन से टेलीफोन पर राजकमार ने प्रभात खबर के साथ खास बातचीत की. पढ़ें राजकुमार ने क्या-क्या.

विज्ञापन

UPSC Result 2024| चास, संतोष कुमार : बोकारो के चास जोधाडीह मोड़ के अखबार वितरक बंधु रामपत महतो के बेटे राजकुमार महतो ने सिविल सेवा की परीक्षा (UPSC) में 557वां रैक हासिल किया है. समर स्पेशल ट्रेन से माता-पिता के साथ दिल्ली से बोकारो लौट रहे राजकुमार महतो ने ‘प्रभात खबर’ से टेलीफोन पर विशेष बातचीत की. कहा कि हार्ड वर्क का कोई विकल्प नहीं है. राजकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया. कहा कि पिता की मेहनत व ईमानदारी ही उनकी शक्ति है. उन्हीं से सीख लेते हुए कड़ी मेहनत की और तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की. राजकुमार ने बोकारो के जीजीपीएस से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने जीजीपीएस चास से दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए और प्लस टू में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे.

  • रंग लाया अखबार विक्रेता बंधु रामपत महतो का संघर्ष
  • बेटे ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रचा इतिहास
  • दिल्ली से बोकारो आ रहे राजकुमार ने प्रभात खबर से की खास बातचीत
खुशी में नृत्य करती बहन, जीजा और बच्चे.

दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में ऑनर्स

राजकुमार ने बाद में दिल्ली के रामजस कॉलेज से फिजिक्स में ऑनर्स की पढ़ाई की. इसी दौरान उन्होंने दिल्ली में कोचिंग भी ली, पर कोविड के कारण उन्हें चास लौटना पड़ा. चास आने के बाद वह फिर बाहर नहीं गये. यूपीएससी की पढ़ाई कैसे की, यह पूछने पर कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई की. समय प्रबंधन पर चर्चा करते हुए राजकुमार ने कहा कि इसी बीच उन्होंने इग्नू से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. नेट भी क्लियर किया. यूपीएससी की परीक्षा में भी शामिल होते रहे. अपने पहले अटेम्प्ट की चर्चा करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें निराशा हाथ लगी. दूसरी कोशिश में इंटरव्यू तक गये, पर फाइनल रिजल्ट नहीं आया. फिर भी हिम्मत नहीं हारी. तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की.

मोटिवेशनल क्लास से मिली प्रेरणा

राजकुमार ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में जीजीपीएस स्कूल में आयोजित मोटिवेशन क्लास में यूपीएससी परीक्षा में सफल छात्र आदित्य रंजन ने अपनी बात रखी थी. उनकी बातों को सुनकर उन्होंने आइपीएस बनने का सपना देखा और तैयारी में जुट गये. उन्होंने कहा कि पिताजी सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर शिक्षा देने में कभी पीछे नहीं हटे. पूरा परिवार उनके सपने को पूरा करने में लग गया. इसी का परिणाम है कि आज वह यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं. राजकुमार ने सफलता का श्रेय अपने पिता, माता राधिका देवी, बहन अंजली कुमारी व रेणु कुमारी तथा जीजा धनेश्वर प्रसाद, दीपक कुमार सहित परिवार के सदस्य व शिक्षकों की दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिता को मानते हैं रोल मॉडल

राजकुमार अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानते हैं. उनके पिता रामपद महतो पिछले 35 वर्षों से अखबार वितरण के क्षेत्र में हैं. उनकी ईमानदारी की लोग चर्चा करते हैं. राजकुमार कहते हैं कि उन्होंने देखा कि किस तरह उनके पिताजी मेहनत करते हैं. इसी प्रेरणा से उन्होंने मेहनत की और इसका सफलता हासिल की.

पिता ने सफलता का श्रेय ईमानदारी को दिया

बेटे की उपलब्धि पर रामपद महतो को गर्व है. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को ईमानदारी और कड़ी मेहनत करने का संस्कार दिया. इसी का फल उन्हें मिला. उन्होंने कहा कि सबके प्रेम और आशीर्वाद और बेटे की कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है. एक साधारण परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और संघर्ष से अपने सपनों को पूरा करने की वजह से अब राजकुमार पूरे चास-बोकारो के युवाओं के लिए मिसाल बन गये हैं.

छोटी बहन रेणु और भांजी दीपांशी के साथ.

बड़े जीजा धनेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में मिली सफलता

उन्होंने कहा कि राजकुमार की मेहनत को देखते हुए उसके बड़े जीजा शिक्षक धनेश्वर प्रसाद उसका मार्गदर्शक और शिक्षक बन गये. उन्होंने कक्षा छह से लेकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में मदद की. राजकुमार की सफलता पर कॉलोनी निवासी पूर्व उपमहापौर अविनाश कुमार, प्रो ज्ञान प्रकाश, रवींद्र पाठक, टुनटुन शर्मा, पंकज, संतोष, पवन सहित अन्य ने बधाई दी. कहा कि राजकुमार बचपन से ही मेहनती था. सफलता प्राप्त कर पूरे चास का नाम रोशन किया है. राजकुमार की बड़ी बहन अंजली कुमारी कैनरा बैंक में क्लर्क हैं, जबकि छोटी बहन रेणु कुमारी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रही हैं. पूरा परिवार तियारा गांव से आकर चास नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में पिछले 20 साल से अपना मकान बनाकर रहता है.

इसे भी पढ़ें

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की झारखंड के नेताओं ने की निंदा, चंपाई सोरेन बोले- न भूलेंगे, न माफ करेंगे

ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस

झारखंड : अब तक 806 नक्सली ढेर, 551 पुलिसकर्मी शहीद, 7 जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव

Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola