सिर्फ 1799 रुपये में IP67 रेटिंग वाला फोन! 1,200mAh बैटरी और AI कॉलिंग फीचर समेत मिलते हैं कई फायदे

Itel Aqua (Photo: Itel)
कम बजट में ऐसा फीचर फोन ढूंढ़ रहे हैं जो सिर्फ कॉलिंग तक सीमित न हो? तो Itel Aqua एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें मजबूती, लंबे बैकअप और कई स्मार्ट फीचर्स आपको मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं क्या खास इस फोन में हमें मिलता है.
अगर आप एक ऐसा फीचर फोन ढूंढ़ रहे हैं जो मजबूत होने के साथ-साथ मॉडर्न फीचर्स दे, तो Itel Aqua एक बढ़िया ऑप्शन है. कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि फोन को IP67 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहता है. कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Environmental Noise Cancellation (ENC) फीचर भी मिलता है. यह आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. आइए डिटेल में जानते हैं और इस फोन में हमें क्या खास देखने को मिलता है.
Itel Aqua की कीमत
भारत में इसकी कीमत सिर्फ 1,799 रुपये रखी गई है. आप इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे खरीदने के लिए ऑनलाइन इंतजार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर आसानी से मिल रहा है.
Itel Aqua के फीचर्स
- Itel Aqua में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसे खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सके. हालांकि, फोन में यूज किए गए प्रोसेसर, RAM और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है.
- स्टोरेज की बात करें तो यह फीचर फोन मेमोरी कार्ड की मदद से 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा देता है. इसके अलावा इसमें 1,000 तक कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं, 250 मैसेज स्टोर किए जा सकते हैं और 60 कॉल लॉग्स की हिस्ट्री भी रखी जा सकती है.
- फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे VGA (Video Graphics Array) कैमरा दिया गया है. वहीं कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Environmental Noise Cancellation फीचर मिलता है. यह बातचीत के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है.
- इसमें आपको King Voice फीचर मिलता है. यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मेन्यू, कॉल और नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी आवाज के जरिए सुनाता है.
- Itel Aqua को खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह फोन हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वायरलेस FM रेडियो (रिकॉर्डिंग फीचर के साथ) और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा ब्लूटूथ के जरिए फाइल शेयरिंग, स्पीड डायल, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग, फोनबुक एंट्री पढ़कर सुनाने जैसे कई काम के फीचर्स भी मिलते हैं.
- बैटरी की बात करें तो Itel Aqua में 1,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है. फोन में Super Battery Mode भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर बैटरी बैकअप बढ़ाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है? जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा फायदे का सौदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










