24 जुलाई को होगी Lava Virat V1 सीरीज की एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए कन्फर्म

Updated:
विज्ञापन
Lava Virat V1 Series (Photo: Lava Mobiles)

Lava Virat V1 Series (Photo: Lava Mobiles)

Lava 24 जुलाई को भारत में Virat V1 सीरीज लॉन्च करेगी. Virat V1 5G में 6000mAh बैटरी, जबकि 4G मॉडल में 5000mAh बैटरी मिलेगी. दोनों फोन 120Hz डिस्प्ले, AI कैमरा और IP64 रेटिंग के साथ आएंगे.

विज्ञापन

लावा अगले हफ्ते भारत में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के कई मेन फीचर्स से पर्दा उठा दिया है. Virat V1 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि Virat V1 4G को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा. दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर मिलेंगे. यानी बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी स्क्रीन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह सीरीज एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.

Lava Virat V1 सीरीज: कलर

कंपनी ने शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि Lava Virat V1 5G को Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा. वहीं, Lava Virat V1 4G Nilgiri Blue और Himalayan Silver रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: ₹25,000 की रेंज में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा

Lava Virat V1 सीरीज: फीचर्स

  • Virat V1 5G और Virat V1 4G दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसके अलावा, दोनों फोन IP64 रेटिंग के साथ आएंगे. 
  • सिक्योरिटी के लिए इनमें Face Unlock के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा.
  • फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 सीरीज में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. 
  • इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन वर्चुअल RAM फीचर के साथ आएंगे.
  • अगर 5G मॉडल की बात करें, तो Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. फोन में लंबे समय तक चलने वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी होगी.
  • Lava Virat V1 (4G) में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलेगा. यह भी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा. लेकिन इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी.

Lava Virat V1 सीरीज: लॉन्च डेट

Lava ने साफ कर दिया है कि उसके आने वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के साथ कस्टमर्स को Assured Doorstep After-Sales Service मिलेगी. यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है, तो सर्विस के लिए आपको सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बता दें कि ये दोनों स्मार्टफोन 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाले हैं. इनकी बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Motorola का कौन-सा फोन सबसे पैसा वसूल? देखें हर बजट के लिए टॉप 5 ऑप्शंस


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola