Vivo T5 5G हुआ लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 2,000 निट्स ब्राइटनेस से है लैस, कीमत ₹34,999 से शुरू
Vivo T5 5G (फोटो: shop.vivo.com)
Vivo ने भारत में Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है. फोन में 7,050mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 2,000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 50MP कैमरा भी दी गई है.
Vivo ने आज भारत में अपनी T5 सीरीज का पांचवां मॉडल Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया स्मार्टफोन जल्द ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ MediaTek NPU 850 भी मिलता है. फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,050mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ दे सकती है.
Vivo T5 5G की कीमत
Vivo T5 5G की भारत में शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. सबसे ऊपर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये तय की गई है.
खास बात यह है कि कंपनी फोन की खरीद पर Axis Bank, SBI और HDFC Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. Vivo T5 5G की भारत में बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी. आप इसे Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे. फोन को दो कलर ऑप्शन, Royal Bronze और Silver Green में पेश किया गया है.
ये भी पढ़ें: देसी कंपनी Lava ने UK में लॉन्च किया अपना स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और AI फीचर्स से लैस Agni 4N
Vivo T5 5G के फीचर्स
- Vivo T5 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जो OriginOS 6 पर चलता है. यह ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर बेस्ड है. कंपनी फोन के लिए तीन बड़े OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
- डिस्प्ले की बात करें तो Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है. साथ ही, डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है.
- फोन की मजबूती की बात करें तो Vivo T5 5G को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है. कंपनी के मुताबिक, यह रेटिंग फोन को धूल और पानी से बेहतर सेफ्टी देने में मदद करती है.
- Vivo T5 5G में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है. इसके साथ MediaTek NPU 850, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है. Vivo का दावा है कि T5 5G ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 12,00,000 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.
- कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T5 5G में पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है. इसका मेन कैमरा 50MP का है. इसके साथ 8 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है.
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Vivo T5 5G से 4K तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है.
- Vivo T5 5G में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
- सिक्योरिटी और दूसरे फीचर्स के लिए फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में जल्द होगी एंट्री, 10,000mAh बैटरी वाले फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए