IRCTC की नई वेबसाइट या पुरानी? ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कौन सा पोर्टल चुनें, यहां जानें

Updated:
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की पुरानी वेबसाइट और नई वेबसाइट / फोटो एआई से बनी

IRCTC ने 24 साल बाद अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है. अब सवाल है कि ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए नई वेबसाइट का इस्तेमाल करें या पुरानी का? दोनों के अपने फायदे हैं, जानें आपके लिए कौन सी बेहतर है.

विज्ञापन

अगर आप ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट खोलते हैं और आपको दो अलग-अलग पोर्टल दिखाई देते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हाल ही में IRCTC ने करीब 24 साल बाद अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च की है. ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल है कि टिकट आखिर नई वेबसाइट से बुक करें या पुरानी से. अच्छी बात यह है कि फिलहाल दोनों पोर्टल पूरी तरह काम कर रहे हैं और दोनों से ट्रेन टिकट बुक की जा सकती है. फर्क सिर्फ इतना है कि नई वेबसाइट में कई नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दिया गया है, जबकि पुरानी वेबसाइट पहले की तरह सामान्य तरीके से चल रही है.

विज्ञापन

नई IRCTC वेबसाइट क्यों लाई गई?

IRCTC ने अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए नया पोर्टल पेश किया है. नई वेबसाइट को पहले से ज्यादा तेज, आसान और आकर्षक बनाया गया है. इसका इंटरफेस अब मॉडर्न डिजाइन के साथ आता है, जिससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो जाती है. फिलहाल यह बीटा वर्जन में है, इसलिए कंपनी लगातार यूजर्स का फीडबैक भी ले रही है.

दोनों वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं

अगर आपके मन में यह सवाल है कि कहीं पुरानी वेबसाइट बंद तो नहीं हो गई, तो जवाब है नहीं. अभी IRCTC की पुरानी और नई दोनों वेबसाइट लाइव हैं. पैसेंजर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पोर्टल से टिकट बुक कर सकते हैं. दोनों प्लैटफॉर्म पर लॉगइन करने के लिए वही पुराना IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल होगा. अलग से नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है.

नई वेबसाइट में क्या-क्या बदला?

नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका यूजर इंटरफेस है. इसमें रंगों का बेहतर इस्तेमाल किया गया है, जिससे वेबसाइट ज्यादा साफ और आधुनिक दिखती है. टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार कैप्चा भरने की परेशानी भी काफी कम कर दी गई है. इसके अलावा सभी ट्रैवल क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देती है, जिससे अलग-अलग विकल्प देखने में समय नहीं लगता. इससे खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है.

टिकट बुकिंग का अनुभव होगा पहले से आसान

नई वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है. आसान नेविगेशन, बेहतर सर्च और साफ लेआउट की वजह से यूजर जल्दी अपनी ट्रेन, सीट और क्लास चुन सकता है. यही वजह है कि IRCTC भविष्य में इसी पोर्टल को अपना मुख्य प्लैटफॉर्म बनाने की तैयारी कर रही है.

अभी किस वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए?

अगर आप बिना किसी बदलाव के पहले जैसा अनुभव चाहते हैं, तो पुरानी वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं अगर नए फीचर्स और बेहतर इंटरफेस आजमाना चाहते हैं, तो नई बीटा वेबसाइट भी पूरी तरह टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध है. फिलहाल दोनों प्लैटफॉर्म से टिकट खरीदी जा सकती है. आने वाले समय में यूजर्स के फीडबैक के आधार पर नई वेबसाइट का स्टेबल वर्जन लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद इसे मुख्य पोर्टल बनाया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: IRCTC की नई वेबसाइट के पीछे है इस PhD स्टूडेंट का सुझाव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महीने भर में पूरा किया वादा


ये भी पढ़ें: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च, CAPTCHA से मिलेगी राहत, Tatkal टिकट बुकिंग होगी आसान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola