बोकारो: प्रिंस खान का गुर्गा राकेश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
prince khan

प्रिंस खान फाइल फोटो

प्रिंस खान गिरोह के सदस्य राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bokaro News: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गैंग पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके करीबी सहयोगी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है. बालीडीह पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गे राकेश को दबोच लिया. आरोपी पर बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू कंपनी से रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है. पुलिस ने इसके पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मुख्य आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर था.  

बोकारो पहुंचते ही गिरफ्त में आया आरोपी 

प्रिंस खान के गुर्गे को पकड़ने के लिए तत्कालीन एसपी हरविंदर सिंह द्वारा गठित एसआईटी ने जाल बिछा रखा था. बोकारो पहुंचते ही प्रिंस खान का गुर्गा पुलिस के जाल में फंस गया. अब पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. एसआईटी की टीम कई जिलों में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि गैंग से जुड़े हर अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola