अतिव ओजस का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

| Prabhat Khabar Network
बोकारो की ड्रीमलाइन क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी अतिव ओजस का 55वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रांची क्षेत्र की टीम में चयन हुआ है।
वरीय संवाददाता, बोकारो
चीराचास स्थित डैफोडिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में संचालित ड्रीमलाइन क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी अतिव ओजस का चयन 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रांची क्षेत्र की अंडर-17 क्रिकेट टीम की मुख्य चयन सूची में हुआ है. यह चयन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, धनबाद द्वारा जारी आधिकारिक चयन सूची में घोषित किया गया है. अब अतिव ओजस रांची क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इस उपलब्धि पर ड्रीमलाइन क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक कपूर अंजन व ऋषव कुमार साह ने अतिव ओजस व उनके पिता अमरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा : यह उपलब्धि न केवल अकादमी, बल्कि पूरे बोकारो के लिए गौरव का विषय है. उधर, डैफोडिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक कुमार शिल्पी ने भी अतिव ओजस को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










