Bokaro News : राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने का निर्देश

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 01 Jun 2026 11:57 PM

विज्ञापन

Bokaro News : डीसी ने एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

डीइओ सह डीसी अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. राजनीतिक दलों को जिले के 1680 मतदान केंद्रों पर बीएलए की नियुक्ति करते हुए छह जून तक सूची जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि एसआइआर कार्यक्रम को सभी राजनीतिक दल गंभीरता से लें और सक्रिय सहयोग करें. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व बूथ लेवल पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो. अपात्र नामों का निष्पक्ष निष्कासन सुनिश्चित करें.

सात अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण व संग्रहण किया जायेगा. 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का पुनर्गठन, पांच अगस्त तक प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन, पांच अगस्त से चार सितंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज करने की अवधि होगी. पांच अगस्त से तीन अक्टूबर तक नोटिस निर्गत करने व दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी. सात अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. बैठक में एसपी नाथू सिंह मीना, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत आजसू, कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सीपीआइएम आदि के जिलाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola