घर-घर पहुंचा डाक विभाग, महाअभियान में 60 लाख से अधिक का व्यवसाय

Updated:
विज्ञापन
डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा महाअभियान में 60 लाख से अधिक का व्यवसाय

भारतीय डाक विभाग द्वारा बोकारो में चलाए गए डाक जीवन बीमा महाअभियान में 60 लाख रुपये से अधिक का नया व्यवसाय प्राप्त हुआ। जानें इस योजना की खास विशेषताएं।

विज्ञापन

बोकारो: भारतीय डाक विभाग की ओर से गुरुवार को जिलेभर में डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा का विशेष महाअभियान चलाया गया. अभियान के तहत शाखा डाकपालों, ग्रामीण डाक सेवकों और डाक कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दी. अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए बीमा प्रस्ताव प्राप्त हुए और 60 लाख रुपये से अधिक का नया व्यवसाय किया गया.

सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को डाक विभाग की भरोसेमंद बीमा योजनाओं से जोड़ना था. उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं कम प्रीमियम, आकर्षक बोनस, सरकारी सुरक्षा और बेहतर सेवाओं के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. अभियान के दौरान डाक कर्मियों ने पात्र लोगों को योजनाओं की विशेषताओं से अवगत कराया और मौके पर ही नए बीमा प्रस्ताव प्राप्त किए.

उन्होंने बताया कि अभियान में सभी शाखा डाकपालों, ग्रामीण डाक सेवकों और डाक कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप एक ही दिन में 60 लाख रुपये से अधिक का नया व्यवसाय हुआ.

उन्होंने अभियान की सफलता पर सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola