मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्षरत है संघ : कृष्णा

22, 23 | Prabhat Khabar Network
बोकारो में भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। महामंत्री कृष्णा राय ने कहा कि संघ मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है।
बोकारो: भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से सेक्टर छह स्थित यूनियन कार्यालय में गुरुवार को मनाया गया. अध्यक्षता पीआर साहू ने किया. इससे पूर्व संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता व बाबा विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि की गयी. महामंत्री कृष्णा राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. संघ भारतीय संस्कृति के आधार पर मजदूरों को संगठित कर रहा है. उसके हक व अधिकार के लिए संघर्षरत है.
संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने गैर राजनीतिक श्रम संगठन के रूप में स्थापित किया. इस आधार पर चलते हुए देश के प्रथम पायदान का श्रमिक संगठन है. जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व जिला मंत्री डॉ अवधेश राय ने कहा कि संघ एक श्रमिक संगठन के साथ-साथ एक पारिवारिक संगठन भी है.
जिला उपाध्यक्ष उमेशचंद्र दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, कृष्ण कुमार हेंब्रम, मंत्री मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पांडव दास, रंजय कुमार पांडे, उदय कर्मकार, महेश प्रसाद, परशुराम शर्मा, पप्पू सिंह, संतोष चौधरी, अरविंद कुमार, राजेश बिहारी चौबे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










