सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, 9 डी की छात्राओं ने सीखा सिलाई-कटाई का हुनर

30 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उन्हें सिलाई-कटाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
बोकारो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, 9डी बोकारो में गुरुवार को बालिका शिक्षा के तहत कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें कक्षा षष्ठ से द्वादश तक की छात्राओं को सिलाई-कटाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का संचालन विद्यालय की अभिभाविकाएं प्रभा, मौनी सिंह व सरस्वती देवी ने किया.
उन्होंने छात्राओं को सिलाई मशीन के संचालन, उसके विभिन्न भागों की पहचान, कपड़े की माप लेने तथा कटाई की विधि की जानकारी दी. छात्राओं ने स्वयं सिलाई मशीन चलाकर अभ्यास भी किया.
प्रधानाचार्य राजेंद्र कामत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशलों से जोड़ना भी है. आचार्या स्नेहा कुमारी ने सिलाई मशीन के विभिन्न भागों व उनके उपयोग की जानकारी दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या नूतन कुमारी, मीनाक्षी कुमारी व श्वेता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विद्यालय प्रबंधन ने इसे बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










