बोकारो के जरीडीह में तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, घर में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के जरीडीह थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 51 वर्षीय गर्जन सिंह की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के सुदुरवर्ती पहाड़ी तलहटी पर बसा आदिवासी बाहुल पंचायत अराजू के चालक टोला तालाब में डुबने से 51 वर्षीय गर्जन सिंह की मौत हो गयी है. घटना गुरुवार की दोपहर लगभग ढेड़ बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक टोला निवासी गर्जन सिंह पिता स्व. अर्जुन सिंह अपने घर से लगभग सौ फीट दुरी स्थित तालाब में खाना खाने के बाद बर्तन लेकर धोने व नहाने के उद्देश्य से तालाब गया था.

विज्ञापन

वही नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से गर्जन सिंह डुब गये. जब स्थानीय लोग उक्त तालाब में मछली का बच्चा पकड़ने के लिए जैसे ही जाल लगाया कि वे जाल में फंस गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गर्जन सिंह के शव को बहार निकला एवं घटना की सूचना परिजनो को दी. लोगो ने बताया कि मृतक की पत्नी धान रोपने के लिए खेत पर गयी थी.

मृतक के दो पुत्र दुसरे राज्य में मजदुरी करते है.वही छोटा पुत्र पढने के लिए स्कूल गया था. घटना की सूचना पा कर जरीडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को तत्काल बीजीएच के शव गृह में रखा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola