बोकारो के मानव सेवा आश्रम पहुंचे लोग, बच्चों के साथ बिताए पल तो खिल उठे चेहरे, जानें पूरी खबर
समिति ने किया बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरण
उज्जवल जीवन सेवा समिति ने बोकारो के मानव सेवा आश्रम में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. समिति ने लोगों से सामाजिक कार्यों से जुड़कर सेवा करने की अपील की.
बोकारो. उज्जवल जीवन सेवा समिति की ओर से रविवार को सेक्टर पांच स्थित मानव सेवा आश्रम में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की दीपमाला और रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ समय बिताया गया और उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी.
सामाजिक सेवा से जुड़ने की अपील
दीपमाला और रूबी कुमारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों से जुड़कर समाज की सेवा करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले बच्चों को भी ममता, अपनत्व और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है. इसके लिए लोगों को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त निकालकर आश्रम पहुंचना चाहिए और बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए.
कई सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में पल्लवी कुमारी, रजनी जायसवाल, बीना देवी, मालती देवी, अंशु वर्णवाल, उषा, प्रेमलता, मंजू, नीलम सिंह, सरिता देवी और तारणी जायसवाल समेत समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे. समिति के सदस्यों ने बच्चों के बीच सेवा कार्य जारी रखने की बात कही.
ये भी पढ़ें: हंस मंडप से शुरू हो रहा 'आत्मनिर्भर बोकारो' अभियान: पहले चरण में 400 महिलाओं को कैसे मिलेगा फायदा?
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए