KPL-2026: झारखंड की इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात रॉयल्स ने सौंपी कप्तानी

विज्ञापन

यूरी सेठी का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेटरवार की युवा कोर्फबॉल खिलाड़ी यूरी सेठी ने खेल जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें KPL-2026 में गुजरात रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है. यह झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है.

विज्ञापन

बोकारो. पेटरवार की बेटी और युवा कोर्फबॉल खिलाड़ी यूरी सेठी ने खेल जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है. उन्हें कोर्फबॉल प्रीमियर लीग (KPL)-2026 में गुजरात रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गयी है. उनकी इस उपलब्धि से पेटरवार सहित बोकारो और पूरे झारखंड के खेलप्रेमियों में खुशी और गर्व का माहौल है.

विज्ञापन

भारत में कोर्फबॉल को पेशेवर मंच देने के उद्देश्य से शुरू KPL-2026 का पहला संस्करण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बोकारो में ठेका मजदूरों का बड़ा प्रदर्शन: 40% छंटनी की आशंका के बीच प्रबंधन को दी हड़ताल की चेतावनी

आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबला

KPL-2026 के उद्घाटन संस्करण में दिल्ली धुरंधर्स, गुजरात रॉयल्स, तेलुगु लीजेंड्स, फतेह वॉरियर्स, दंगल वॉरियर्स, आमची टाइटन्स, यूपी हसलर्स और थाला स्ट्राइकर्स समेत आठ फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के साथ 14 देशों के 112 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखाया दम

यूरी सेठी इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. अगस्त 2025 में चीन के लेशान में आयोजित IKF U21 एशिया-ओशिनिया कोर्फबॉल चैंपियनशिप में वह भारतीय टीम का हिस्सा रहीं. अगस्त 2026 में मलेशिया के निलाई में आयोजित IKF U21 विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने भारतीय टीम की उपकप्तान के रूप में हिस्सा लिया.

गुजरात रॉयल्स की कप्तानी से बढ़ा सम्मान

KPL की आधिकारिक सामग्री में भी यूरी को प्रमुख भारतीय महिला कोर्फबॉल खिलाड़ियों में स्थान दिया गया है. गुजरात रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना उनके खेल करियर की एक और उपलब्धि है. इससे पेटरवार की युवा खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है.

पेटरवार और बोकारो में खुशी

यूरी सेठी पेटरवार के स्व. विद्या सागर महथा की पौत्री तथा विशेष कुमार और अन्नू सेठी की पुत्री हैं. विद्या सागर महथा वैज्ञानिक आधार पर संयुक्त गत्यात्मक ज्योतिष के संस्थापक के रूप में विख्यात रहे हैं. यूरी की उपलब्धि से पेटरवार और बोकारो जिले के खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है. उनकी कप्तानी को स्थानीय खेल जगत में गर्व की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में एमएमडीआर एक्ट पर क्यों शुरू हुआ राजनीतिक घमासान? बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगे ये 3 बड़े जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola