बोकारो में ठेका मजदूरों का बड़ा प्रदर्शन: 40% छंटनी की आशंका के बीच प्रबंधन को दी हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल बीएसएल के ठेका मजदूर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूरों ने 40% छंटनी के कथित दबाव और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूरों की 40 प्रतिशत छंटनी के कथित दबाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के नेतृत्व में ठेका मजदूरों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस के बाद मजदूरों ने एडीएम बिल्डिंग के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ अपनी मांगें रखीं. मजदूरों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो प्लांट के अंदर ठेका मजदूर आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन

यूनियन की ओर से सभी प्रकार के एनआईटी और निविदाओं में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्व की तरह आईडी के आधार पर कुशल, अर्धकुशल और अतिदक्ष श्रेणी के मजदूरों की संख्या शामिल करने की मांग की गयी. यूनियन का कहना है कि ठेका मजदूरों पर छंटनी का दबाव बनाया जाना बंद किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: फुसरो में जब गूंजे मांदर और ढोल, जानें क्यों उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

न्यूनतम वेतन और सेवा की गारंटी की मांग

यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने प्लांट का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने के साथ ठेका मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन की गारंटी की मांग की. उन्होंने बीएसएल में कार्यरत ठेका मजदूरों के लिए 60 वर्ष की सेवा की गारंटी और ठेकेदार बदलने पर मजदूरों को नहीं बदलने की नीति लागू करने की मांग रखी. इसके अलावा समान काम के लिए समान मजदूरी, सेल में 26,000 रुपये का स्टील वेज मिनिमम लागू करने तथा न्यूनतम वेतन और उचित फाइनल भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट करने की मांग की.

1112 | Prabhat Khabar Network
मोटर साइकिल जुलूस में शामिल बीएसएल के ठेका मजदूर | Prabhat Khabar Network

सिंह ने भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए.

सुरक्षा उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

यूनियन ने ठेका मजदूरों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और इलाज के लिए बीजीएच में समुचित व्यवस्था की मांग की. इसके अलावा ठेका मजदूरों को क्वार्टर उपलब्ध कराने, वार्षिक इंक्रीमेंट, मकान भाड़ा, साइकिल, रात्रि पाली, कैंटीन और स्पेशल भत्ता देने की मांग भी उठायी गयी. मजदूरों के लिए इंसेंटिव और रिवॉर्ड की व्यवस्था करने की मांग की गयी.

प्रदर्शन में प्राण सिंह, मोईन आलम, प्रदीप गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, बच्चा राय, सत्येंद्र यादव, सत्यनारायण मुर्मू, सूरज मांझी, बहादुरी, संजय वर्मा, अक्षय मंडल, लोबिन मांझी, गौतम कुमार, त्रिभुवन सिंह, राजेश, ओम प्रकाश, इंदौर राम, संतोष महतो, आनंद कुमार, सहदेव और बलदेव समेत अन्य ठेका मजदूर उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: PLI और RPLI से बोकारो पश्चिमी मंडल ने जुटाए 3.83 करोड़, 24 सितंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola