BSL में प्रबंध प्रशिक्षुओं को आधुनिक डिजाइन व इंजीनियरिंग तकनीकों का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट के प्रबंध प्रशिक्षु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के प्रबंध प्रशिक्षुओं (एमटीटी)-2026 बैच को संयंत्र में डिजाइन, इंजीनियरिंग व बॉटलनेकिंग के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और तकनीकी क्षमताओं से रूबरू कराया गया. यह सत्र उन्हें संयंत्र के सुचारू व दक्ष परिचालन में उनकी भूमिका समझने में मददगार साबित हुआ.

विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के प्रबंध प्रशिक्षु (एमटीटी)-2026 बैच को संयंत्र में डिजाइन, इंजीनियरिंग व बॉटलनेकिंग के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों, उपलब्ध तकनीकी क्षमताओं व नवीनतम पहलुओं से अवगत कराया गया. प्रशिक्षुओं को तकनीकी सेल विभाग की भूमिका व विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. संसाधनों के उन्नयन व आधुनिक डिजिटल इंजीनियरिंग तकनीकों को अपनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गयी.

विज्ञापन

तकनीकी सहयोग की दी गयी विस्तृत जानकारी

डिजाइन व इंजीनियरिंग समाधान विकसित करना, इंजीनियरिंग ड्रॉइंग का विकास व संशोधन, रिवर्स इंजीनियरिंग, संयंत्र के संचालन व शटडाउन के दौरान तकनीकी सहयोग प्रदान करना की जानकारी साझा की गयी. विभिन्न बॉटलनेक को दूर कर परिचालन दक्षता में सुधार से संबंधित कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे. बीएसएल में डिजाइन व इंजीनियरिंग कार्यों के लिए उपलब्ध हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर व अन्य तकनीकी संसाधनों से भी परिचित कराया गया.

नवाचार व आधुनिक इंजीनियरिंग से दक्षता बढ़ाने पर जोर

प्रक्रियाओं, इंजीनियरिंग प्रथाओं व प्रौद्योगिकियों के निरंतर उन्नयन के महत्व पर विशेष जोरकार्यक्रम के दौरान प्रक्रियाओं, इंजीनियरिंग प्रथाओं व प्रौद्योगिकी के निरंतर उन्नयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर नवाचार व आधुनिकीकरण संगठन को अधिक दक्ष, प्रतिस्पर्धी व भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे प्रयास परिचालन दक्षता व उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और सतत इस्पात उत्पादन की दिशा में भी सहायक हैं. इस परिचयात्मक सत्र के माध्यम से प्रबंध प्रशिक्षुओं को बीएसएल में डिजाइन न इंजीनियरिंग गतिविधियों के महत्व व संयंत्र के सुचारु व दक्ष परिचालन में उनकी भूमिका को समझने का अवसर मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola