हंस मंडप से शुरू हो रहा 'आत्मनिर्भर बोकारो' अभियान: पहले चरण में 400 महिलाओं को कैसे मिलेगा फायदा?
कार्यक्रम की जानकारी देते संस्था के संस्थापक विवेक सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
बेहतर झारखंड संस्था 'आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसका लक्ष्य 1000 महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिसमें प्रशिक्षण, उपकरण और ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की योजना शामिल है.
बोकारो. बेहतर झारखंड संस्था की ओर से 20 सितंबर को सेक्टर-1 स्थित हंस मंडप में ‘आत्मनिर्भर बोकारो, सशक्त महिला, समृद्ध परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में करीब 1000 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. संस्था ने अगले एक वर्ष में करीब 1000 महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
एक माह तक महिलाओं से संवाद कर तैयार की योजना
शनिवार को हंस मंडप में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के तहत पिछले एक माह में करीब 700 महिलाओं से छोटे-छोटे समूहों में संवाद किया गया. इस दौरान महिलाओं की जरूरत, रुचि और स्वरोजगार से जुड़ी चुनौतियों को समझने का प्रयास किया गया. संवाद से मिले सुझावों के आधार पर स्वरोजगार योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है.
प्रशिक्षण के साथ उपकरण और ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की तैयारी
संस्था की योजना महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने के साथ कैपिटल इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की है. इसके अलावा महिलाओं द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों को देशभर के ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जायेगा. इससे उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं की आय के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा.
पहले चरण में करीब 400 महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें नॉन-सेक्टर क्षेत्र, चास, बालीडीह और उत्तरी विस्थापित क्षेत्र के महिला समूहों को शामिल किया जायेगा. संस्था के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है.
ये भी पढ़ें: बोकारो में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पिता और भाई पर हत्या की प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए