Bokaro News : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 12:40 AM
Bokaro News : विभागीय अधिकारी को समस्याओं के निदान का दिया निर्देश
Bokaro News : पेटरवार. राज्य के पेयजल व स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में क्षेत्र से आये कई लोगों की समस्याएं सुनी. इस अवसर पर लोगों ने उन्हें व्यक्तिगत एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. सभी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










