Bokaro News : भाकपा माले ने मनाया शहीद भगत सिंह की जयंती
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 1:00 AM
Bokaro News :शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने की है जरूरत : दिवाकर
Bokaro News : भाकपा माले की ओर से सेक्टर-09 महुआर मोड़ में रविवार को शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने शहीद भगत की प्रतिमा में पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता कर रहे भाकपा माले जिला सचिव दीप सिंह दिवाकर ने शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की. मौके पर आरपी वर्मा, मोहम्मद कमालुद्दीन अंसारी, भीम रजक, सीता राम महतो, समीउल्लाह अंसारी, विनोद राय, संतोष मुर्मू, वकील सिंह, अवधेश कुमार, दिलीप कुमार, जीएम एकरामुल हक़, हसनैन अंसारी, अजमल अंसारी आदि मौजूद थे.
चंदनकियारी में मनायी गयी शहीद भगत सिंह की जयंती
चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र के मुर्गातल स्थित भगत सिंह मेमोरियल कमेटी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती रविवार को चंदनकियारी में मनायी गयी. अध्यक्षता मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष हाबुलाल महतो व संचालन सचिव जगन्नाथ रजवार ने किया. हरिपद महतो ने कहा कि आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपने विचारों से युवाओं के दिलों में देशभक्ति की अलख जगायी थी. शहीदों के विचारों काे आत्मसात कर शहीदों की सपनों का भारत निर्माण करने की जरूरत है. मौके पर मुस्लिम अंसारी, रितिक रजक, संजय गोप, रमेश चंद्र महतो, सुनील रजवार, रामू महतो, बिंदेश्वर महतो, राखोहरि महतो, गंगाधर महतो आदि शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










