Bokaro News : कोलकाता आर्ट गैलरी में सजेगी सोमा बनर्जी की कलाकृतियां
Bokaro News : बंगाल कलर पैलेट कर रहा आयोजन
Bokaro News : बोकारो थर्मल. कला और संस्कृति के क्षेत्र में बोकारो थर्मल का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमकने जा रहा है. स्थानीय कलाकार तथा डीवीसी के अवकाश प्राप्त कर्मी कौशिक बनर्जी की पत्नी सोमा बनर्जी की चुनिंदा पेंटिंग्स का चयन कोलकाता की प्रतिष्ठित संस्था बंगाल कलर पैलेट द्वारा आयोजित होने वाली 16वीं ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन (सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी) के लिए किया गया है. कलर विद इमोशन थीम पर आधारित यह भव्य सात दिवसीय कला प्रदर्शनी कोलकाता के सुप्रसिद्ध एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की सेंट्रल गैलरी में आगामी 14 जून से 20 जून तक आयोजित की जा रही है. इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन 14 जून की शाम मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी, कोलकाता के क्षेत्रीय सचिव डॉ रहस कुमार मोहंती एवं प्रख्यात टेराकोटा मूर्तिकार रामकुमार मन्ना करेंगे. इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देश के चुनिंदा 12 शीर्ष कलाकारों की कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें बोकारो थर्मल की सोमा बनर्जी के अलावा अंजन सेनगुप्ता, अरूप कुमार मंडल, बिस्वजीत जाना, गौतम दास, मोनी मोहन हलदर, नेताई विश्वा, प्रीतम कुमार मल्लिक, पारमिता सरकार, शेख गुलजार हुसैन, शुभाशीष दास और तपन कर जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं. सोमा बनर्जी की कलाकृतियों का इस स्तर पर चयन होने से स्थानीय कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों में हर्ष का माहौल है तथा उन्होंने सोमा बनर्जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. यह जानकारी कोलकाता से सोमा बनर्जी ने शुक्रवार को दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए