Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 1:17 AM
प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
Bokaro News :चंद्रपुरा. केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को कई तरह की गतिविधियों का आयोजन हुआ. शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने नेपाली भाषा की मूल बातें, अभिवादन, वर्णमाला, सरल संवाद, वर्चुअल टूर, वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) प्रदर्शन, भाषा-आधारित खेल, अभिनय, नृत्य, चित्रकला, कहानी-कथन (स्टोरी टेलिंग), स्थानीय व्यंजनों का परिचय, महानायकों की गाथाएं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जाना. विद्यार्थियों ने नेपाली भाषा का सरल वार्तालाप, भूमिका-अभिनय तथा समूह गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंद लिया. शिविर की उपलब्धि रही कि एनइपी के अंतर्गत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांकेतिक भाषा का विशेष सत्र संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया. विद्यार्थियों ने इसमें सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद स्थापित करने की मूलभूत तकनीकों को सीखा. प्राचार्य संजय प्रसाद के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ. समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं संसाधक नीरज कुमार चौधरी उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं के महत्व तथा बहुभाषिकता के लाभों से अवगत कराया. संचालन में प्रधानाध्यापक महेश कुमार राजश्री सिंह, रागिनी, अशोक कुमार, राजेश श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










