बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व साइबर जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

06 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के आजाद नगर स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और साइबर सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, 450 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

विज्ञापन

बोकारो: सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुई. बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व साइबर ठगी से बचाव व डिजिटल माध्यम के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में 450 छात्र-छात्रा शामिल हुए. छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फैंसी ड्रेस, शुभकामना (ग्रीटिंग कार्ड) व नाटक प्रतियोगिता आयोजित हुई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों को शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. एक पेड़ मां के नाम व कारगिल के शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिकाओं व विद्यालय परिवार ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाएं, विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे. सभी वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर आत्मविश्वास व सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola