Bokaro News : बीएसएल में 60 फीट की ऊंचाई से लैडल से गर्म धातु छलका, तीन ठेका कर्मी झुलसे
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 12:51 AM
Bokaro News : बीजीएच में सभी का चल रहा इलाज, एक गंभीर
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट में 60 फीट की ऊंचाई से लैडल से गर्म धातु छलकने से तीन ठेका कर्मी झुलस गये. इनका इलाज बीजीएच में चल रहा है. एक कर्मी की स्थिति गंभीर है. घटना रविवार को अपराह्न लगभग 3.45 में बीएसएल ने घटना की जांच के आदेश दे दिये है. जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. प्रबंधन का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. रिपोर्ट में अगर किसी अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आयी, तो उन पर कार्रवाई होगी. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, 60 फीट की ऊंचाई से 2600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म यानी पिघला हुआ हॉट मेटल छलक कर नीचे गिर गया. ऐसा एसएमएस-2 में मिक्सर क्रेन का रोप टूटने से हुआ. गर्म धातु छलक कर नीचे गिरने से तीनों ठेका मजदूर बुरी तरह झुलस गये. ब्रजेश महथा की हालत सबसे गंभीर है. वह 90 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं. प्रवीण कुमार 60 प्रतिशत व ओमप्रकाश 40 प्रतिशत से अधिक जले हैं. बोकारो जनरल हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में तीनों का इलाज चल रहा है. मैकेनिकल फॉल्ट के कारण लैडल से छलका धातु : बीएसएल घटना पर बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि एसएमएस-2 के मिक्सर से क्रेन द्वारा कन्वर्टर में चार्ज करने के लिए लैडल में मेटल ले जाने के दौरान संभवतः किसी मैकेनिकल फॉल्ट के कारण कुछ गर्म मेटल छलक कर जमीन पर गिर गया. इस वजह से तीन ठेका कर्मी झुलसे हैं. उन्हें तुरंत बीजीएच ले जाया गया और उनका उपचार वरीय चिकित्सक की देख-रेख में शुरू किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










