ePaper

Bokaro News: अलकुशा मोड़ पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, सियालजोरी थाना प्रभारी घायल

Updated at : 20 Aug 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Economic Blockade Against Vedanta ESL Steel Bokaro News

घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे. फोटो : प्रभात खबर

Economic Blockade Against Vedanta ESL Steel: अलकुशा मोड़ पर आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे थे, पर पुलिस प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक जाम हटा दिया. इस दौरान पुलिस एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर चास मुफस्सिल पुलिस थाना ले गयी. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है.

विज्ञापन

Economic Blockade Against Vedanta ESL Steel : झारखंड शोषण मुक्ति उलगुलान मंच की ओर से बुधवार को वेदांता इएसएल स्टील लिमिटेड के खिलाफ घोषित आर्थिक नाकेबंदी पुलिस की सक्रियता से विफल हो गयी. हालांकि, इस दौरान अलकुशा मोड़ पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गयी. स्थिति तब बिगड़ी, जब आक्रोशित ग्रामीणों ने सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रर्दशन कर रही ग्रामीण संध्या देवी के सिर पर भी चोट आयी. क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी.

वार्ता करने का आश्वासन भी नहीं माने आक्राेशित

घटना की शुरुआत खेतों में जलजमाव, नियोजन रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर हुई थी. सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अलकुशा मोड़ पर सड़क जाम कर बैठ गये. सूचना मिलने पर सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. चास अंचल के कई थाने के प्रभारी सहित पुल भी पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया.

लाठी-डंडा के साथ सड़क पर जमे थे बच्चे और महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

बातचीत के दौरान भीड़ हुई उग्र, चलने लगी लाठी

उन्होंने कहा कि प्रशासन कंपनी प्रबंधन से वार्ता करायेगा, लेकिन बातचीत के दौरान भीड़ उग्र हो गयी और लाठी चलाने लगी. थाना प्रभारी मनीष कुमार पर हमला बोल दिया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आ गयी. इस दौरान भगदड़ मच गयी. घायल थाना प्रभारी को तत्काल बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर चार स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका सिटी स्कैन कराया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

इधर, अलकुशा मोड़ पर आंदोलनकारी प्रदर्शन कर रहे थे, पर पुलिस प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक जाम हटा दिया. इस दौरान पुलिस एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर चास मुफस्सिल पुलिस थाना ले गयी. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: झारखंड सचिवालय में सांप, हलक में अटकी कर्मचारियों की सांसें, ऐसे आया पकड़ में

इएसएल स्टील लिमिटेड का आधिकारिक बयान

यह एक संवेदनशील मामला है. कंपनी इस घटना की निंदा करती है. इस प्रदर्शन के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं थी. इसमें शामिल लोग रैयत नहीं हैं. इएसएल हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों को प्राथमिकता देता है. इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए अग्रसर है.

इसे भी पढ़ें : पलामू टाइगर रिजर्व में शिकार की कोशिश नाकाम, 8 भरठुआ बंदूक के साथ 9 शिकारी गिरफ्तार

घटना की जांच की मांग

किसान संग्राम समिति के केंद्रीय सदस्य गयाराम शर्मा ने सियालजोरी मामले को लेकर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच के साथ पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की है. थाना प्रभारी के चोट की जांच को लेकर मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में कराने की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें

नक्सलियों की साजिश नाकाम, पारसनाथ जंगल में विस्फोटकों का जखीरा बरामद

पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को 2023 के केस में इडी ने रिमांड लिया

हजारीबाग में देह व्यापार, 6 होटल के संचालक सहित 17 गिरफ्तार, 30 जोड़े को पीआर बांड पर छोड़ा

झारखंड के सशक्त आदिवासी नेता थे रामदास सोरेन, जमशेदपुर में बोले सीएम हेमंत सोरेन

हीरा जड़ित सोने की अंगूठी चोरी करने वाले बोकारो स्टील के डिप्टी मैनेजर मां के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola