Bokaro News : दो दुकानों से ठगी का प्रयास, लोगों ने की आरोपी की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : दो दुकानों से ठगी का प्रयास, लोगों ने की आरोपी की पिटाई

Bokaro News : स्वांग वन बी मार्केट में लोगों ने ठगी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक युवक की पिटाई कर दी.

विज्ञापन

गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वन बी मार्केट में लोगों ने ठगी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया. आरोपी युवक बेरमो का है. वह पहले न्यू केदार ज्वैलर्स पहुंचा और अपनी मां के लिए सोने की चेन दिखाने को कहा. एक लाख 42 हजार रुपये की एक चेन पसंद की और ऑनलाइन पेमेंट पर पैसा भेज देने की बात. पेमेंट हो जाने की रिसिप्ट भी दिखाया. लेकिन दुकानदार ने पेमेंट नहीं मिलने की बात कह कर चेन देने से मना कर दिया. इसके बाद युवक चुपके से वहां से खिसक गया.

इसके बाद वह युवक सुहाग आभूषणालय पहुंचा और दो लाख पांच हजार रुपये की चेन पसंद की. ऑनलाइन पेमेंट के लिए दुकानदार से फोन पे नंबर मांगा. दुकानदार ने कनाडा में जॉब कर रहे बेटे का फोन पे नंबर दे दिया. युवक ने पहले एक रुपया भेजा और कन्फर्म के लिए चेक करने को कहा. दुकानदार ने बेटे से बात की और एक रुपया मिलने की जानकारी दी. इसके बाद युवक ने दो लाख पांच हजार रुपये उसी फोन पे नंबर पर भेज दिया और सोने की चेन लेकर जाने लगा. दुकानदार ने बेटे से पूछ लेने की बात कहते हुए उसे रोक लिया और बेटा से दोबारा बात की तो पता चला कि दो लाख पांच हजार रुपये मिला नहीं है. दुकानदार ने युवक को वहीं बैठने को कहा. तब तक न्यू केदार ज्वैलर्स का मालिक भी वहां पहुंच गया और युवक को पहचान लिया. एक घंटे पूर्व की कहानी बता दी. इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गये. युवक का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह दुकानदार को भरोसे में लेने के लिए युवक सबसे पहले अपने एक बैंक अकाउंट से एक रुपया या पांच रुपये भेजता था. इसके बाद में एक फर्जी ऐप से पेमेंट करता था और इसका रिसिप्ट दिखा कर दुकानदार से ठगी करता था.

साइडिंग से लाखों की चोरी

सीसीएल कथारा क्षेत्र स्थित स्वांग कोल वाशरी रेलवे साइडिंग के कार हॉल से बीती रात दो पुली समेत अन्य कीमती सामान की चोरी हो गयी. इसकी कीमत लाखों रुपये है. थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola