Bokaro News : कार्यालय को लेकर हंगामा, मामला पहुंचा थाना
Bokaro News : बोकारो थर्मल में एक कार्यालय को लेकर हंगामा हो गया.
डीवीसी आवासीय कॉलोनी के झरनाडीह स्थित डीवीसी झारखंड मजदूर संघ के कार्यालय को लेकर मंगलवार को हंगामा हुआ. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो के साथ डीवीसी झारखंड मजदूर संघ यूनियन के नेता विपिन कुमार सिन्हा व मोहीउद्धीन के बीच झगड़ा हुआ. सुभाष चंद्र महतो ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वे मजदूर यूनियन का गठन करने एवं झामुमो पार्टी की बैठक करने कार्यकर्ताओं के साथ गये थे. विपिन कुमार सिन्हा, संस्कृता सिन्हा, मो मोहीउद्दीन सहित अन्य लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और कपड़ा फाड़ दिया. सोने की चेन व पैसे छीन लिये. दूसरी ओर यूनियन के विपिन कुमार सिन्हा व सचिव मो एमजी मोहीउद्दीन ने देर शाम चंद्रपुरा थाना में आवेदन देकर कहा कि डीवीसी द्वारा आवंटित आवास संख्या जी/सिक्स–19 डीवीसी झारखंड मजदूर संघ का कार्यालय है. इसका ताला तोड़ कर झामुमो के कई नेताओं द्वारा महिला सदस्यों से छेड़छाड़ व मारपीट की गयी और कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास किया गया. सुभाष महतो, सुनील टुडू, दीनदयाल सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़ कर कागजात फेंक दिया व झंडा और बैनर लगा दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए