ePaper

नक्सल क्षेत्र में 3 दशक तक सेवा देने वाली एएनएम जयश्री एक्का नहीं रहीं, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया था सम्मानित

Updated at : 16 Apr 2025 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jaishree Ekka Death

Jaishree Ekka Death

Bokaro News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में विगत 30 वर्षों से सेवारत जयश्री एक्का का कल मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. जयश्री को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुरस्कृत किया था. जयश्री एक्का मूल रूप से रांची की रहने वाली थी.

विज्ञापन

Bokaro News| ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में विगत 30 वर्षों से सेवारत एएनएम ग्रेस जयश्री एक्का का कल मंगलवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. जयश्री एक्का ने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. जयश्री को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पुरस्कृत किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था पुरस्कृत

जयश्री एक्का मूल रूप से रांची की रहने वाली थी. गोमिया में झुमरा पहाड़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने वाली जयश्री ‘दीदी’ के नाम से काफी प्रचलित थी. नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा संबंधित कार्य करने पर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पुरस्कृत किया था. वर्ष 2024 में धनबाद में आयोजित प्रभात खबर गौरव सम्मान समारोह में भी प्रधान संपादक द्वारा जयश्री एक्का को सम्मानित किया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जयश्री समर्पित भाव से करती थी लोगों की सेवा

ग्रामीणों ने बताया कि झुमरा पहाड़ में जब नक्सल अपने चरम पर था, उस वक्त जयश्री जंगलों में कोसों दूर पैदल चलकर ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य सेवा पहुंचाती थी. वह पूरे समर्पित भाव से लोगों की सेवा किया करती थी. जयश्री एक्का के निधन से पचमो पंचायत के पचमो, रहावन, झुमरा पहाड, बलथरवा,जमनीजरा, बिहायी महुआ, सुआर कटवा, पंदनाटांड,एवं आसपास क अन्य गांवों में शोक का माहौल है.

ग्रामीणों ने जताया शोक

जयश्री के निधन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बलराम मुखी के अलावा पंचायत के मुखिया राजेश रजवार, पूर्व मुखिया तेजनारायण महतो, पूर्व पसस कंचन महतो, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार साव,पचमो वन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पहाडिया, गुरुचरण महतो, महेश कुमार महतो, सुरेश महतो, भीखन महतो, मोहन कुमार महतो, देवचरण महतो, नवीन महतो, कार्तिक महतो, जगदीश महतो, लालदेव महत़ो, प्यारे लाल महतो, प्रेमचंद महतो, प्रदीप मांझी, बहादुर मांझी, जय प्रकाश महतो, के अलावा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी सहित एएनएम ने शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें

रांची में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा है मामला

19 और 20 अप्रैल को रांची में एयर शो, कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए खास इंतजाम, देखिये पूरा शेड्यूल

मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ रांची में कल भाजपा का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola