बोकारो: गैरेज में मिला स्कूल के क्लर्क का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 8:15 AM
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को एक शव मिलने से सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार घर के गैरेज से रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल चास के क्लर्क का शव मिला. मृतक का नाम देवनन्दन महतो बताया जा रहा है. सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में यह चर्चा का विषय बन चुका है. […]
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में मंगलवार को एक शव मिलने से सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार घर के गैरेज से रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल चास के क्लर्क का शव मिला. मृतक का नाम देवनन्दन महतो बताया जा रहा है. सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में यह चर्चा का विषय बन चुका है.
देवनन्दन महतो का शव सेक्टर 3 डी (आवास संख्या 123) से मिला है. लोग हत्या की आंशका जता रहे हैं.
बताया जा रहा है कि देवनन्दन महतो का परिवार टूपकाडीह में रहता था. गैरेज में गुटका व खून के छीटें मिले है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










