Bokaro News : सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 10 Jun 2026 11:48 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो में झामुमो का कार्यकर्ता महासम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

झामुमो की ओर से बुधवार को बोकारो टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन सह कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे थे. जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट व माला पहना कर उनका स्वागत किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा

महासम्मेलन में संगठन को सशक्त बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. जनगणना प्रक्रिया और एसआइआर को लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को आवश्यक तकनीकी जानकारी व निर्देश दिये गये. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायें. श्री पांडे ने कहा कि झारखंड में झामुमो राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरा है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है. बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होते हैं. चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर पर लगातार अभियान व कार्यक्रम चलाये जायेंगे.

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मुकेश महतो ने किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अखिलेश महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, विजय रजवार, इकबाल अंसारी, फिरदौस अंसारी, घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, मनोज हेंब्रम, मिथुन मंडल, राकेश सिन्हा, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, पंकज मरांडी, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola