बीमारी के नाम पर लिये 6.23 लाख रुपये, धोखाधड़ी का पता चला तो पहुंचा थाना
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
बोकारो के चास में बीमारी का हवाला देकर दो लोगों ने 6.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
बोकारो. बीमारी से जुड़ी जरूरत का हवाला देकर 6 लाख 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला चास थाना क्षेत्र में सामने आया है. कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी शशि रंजन की शिकायत पर पुलिस ने बेंगलुरु निवासी दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बीमारी के नाम पर लिये 6.23 लाख रुपये
पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार, इंद्रानगर, बेंगलुरु निवासी रोहित कुमार डालमिया और रोहन कुमार डालमिया ने बीमारी की जरूरत का हवाला देकर शिकायतकर्ता से 6,23,000 रुपये लिये. शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उन्हें इस लेनदेन में धोखाधड़ी का पता चला.
ये भी पढ़ें: बोकारो में मानसिक तनाव के बढ़ते मामले ने बढ़ायी चिंता, 8 माह में 4670 मरीजों की हुई काउंसलिंग
इसके बाद शशि रंजन ने चास थाना में मामले की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 115/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लेनदेन और पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस शिकायत में बताये गये लेनदेन, रुपये के हस्तांतरण और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए