Bokaro News : नदी से अज्ञात का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : भोजूडीह में दामोदर नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है.

विज्ञापन

भोजूडीह ओपी क्षेत्र के सिंह बस्ती भीमगढ़ा के समीप दामोदर नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रौढ़ ने की आत्महत्या

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के डुंगरीगोड़ा हटिया के समीप रेलवे ट्रैक से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार की शाम को सुनता पंचायत के बड़ाटांड़ निवासी 50 वर्षीय संतोष कुंभकार का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा. गांव के लोगों ने बताया कि स्व कुंभकार के छोटे पुत्र की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गयी थी. शादी के नौ साल बाद उनके बड़े पुत्र उप मुखिया धीरेंद्र कुंभकार को पुत्र हुआ लेकिन, उसकी भी मौत हो गयी. इन घटनाओं को लेकर संतोष कुंभकार व्यथित थे और आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola