जब अंतिम समय में अपनों ने छोड़ा साथ तो, गैरों ने कंधा देकर किया अंतिम संस्‍कार

Updated at : 31 Oct 2018 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
जब अंतिम समय में अपनों ने छोड़ा साथ तो, गैरों ने कंधा देकर किया अंतिम संस्‍कार

गोमिया : समाज में भले लोगों की कमी नहीं है. इसका परिचय गोमिया के कुछ लोगों ने दिया है. गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत निवासी एक वृद्ध महिला को आखिरी समय में जब अपनों ने साथ छोड़ दिया तो स्‍थानिय लोगों ने अगुआई कर न केवल उनको कंधा दिया, बल्कि उनका अंतिम संस्‍कार भी […]

विज्ञापन

गोमिया : समाज में भले लोगों की कमी नहीं है. इसका परिचय गोमिया के कुछ लोगों ने दिया है. गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत निवासी एक वृद्ध महिला को आखिरी समय में जब अपनों ने साथ छोड़ दिया तो स्‍थानिय लोगों ने अगुआई कर न केवल उनको कंधा दिया, बल्कि उनका अंतिम संस्‍कार भी कराया.

मालूम हो गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत की रहने वाली 75 वर्षीय बेसहारा वृद्ध महिला मालती देवी की मौत बीती रात सड़क किनारे हो गई. जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति की मौत कुछ वर्षों पहले हो गयी थी. उसकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है. कुछ दिनों से मृत महिला के सामने खाने के लाले पड़ गये थे. वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी.उसकी खराब हालत देखकर कुछ लोग आगे आये और उसके भोजन की व्यवस्था की. बाद में गोमिया सीओ यशवंत नायक, सीआई सुरेश प्रसाद वर्णवाल एवं स्थानीय मुखिया शोभा देवी की मदद से उसे बोकारो के चंदनकियारी स्थित वृद्धाआश्रम पहुंचाया गया.लेकिन कुछ दिन वहां रहने के बाद मृत मालती देवी को संस्‍था से वापस साड़म लाकर छोड़ दिया गया. साड़म आने पर उसकी हालत धीरे-धीरे खराब होती चली गई और मंगलवार रात उसकी मौत हो गई.

उसके मृत शव को कंधा देने वाला उसका अपना कोई नहीं था. जब स्‍थानिय लोगों को उसके मरने की खबर मिली, तो उसके अपनों को तलाश की गयी, लेकिन जब कोई न मिला तो मुखिया शोभा देवी, होसिर पूर्वी के मुखिया रामलखन प्रसाद, कार्तिकचरण प्रसाद,माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव,ओमिक प्रसाद,केशर प्रसाद,बालबोध प्रसाद, कांग्रेस नेता रामकिशुन रविदास ने मानवता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार दामोदर नदी के किनारे कराया. अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे गोमिया सीओ यशवंत नायक एवं सीआई सुरेश प्रसाद वर्णवाल भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola