रामरेखा घाट पर गंगा दशहरा को लेकर भव्य महाआरती, हर-हर गंगे से गूंजा उठा इलाका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 9:28 AM

विज्ञापन

महाआरती के दौरान जुटे श्रद्धालु.

Buxar News : महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा रामरेखा घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा. वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

विज्ञापन

Buxar News : (मृत्युंजय सिंह) गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को बक्सर के रामरेखा घाट स्थित पुराने विवाह मंडप में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वामित्र सेना और श्री गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.

महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा रामरेखा घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा. वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, देर शाम तक घाट डटे रहे

कार्यक्रम के दौरान विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने विधिवत मां गंगा की आरती कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सनातन संस्कृति की रक्षा की कामना की. आरती के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक घाट पर भीड़ बनी रही.

मां गंगा संस्कृति, आस्था व सनातन सभ्यता की जीवनधारा

राजकुमार चौबे ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन सभ्यता की जीवनधारा हैं. उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना हमेशा सनातन जागरण और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित रही है और आगे भी समाज को एकजुट कर ऐसे आयोजन करती रहेगी.

Also Read : इटाढ़ी लूटकांड का पर्दाफाश : पिस्टल के साथ चार शातिर गिरफ्तार, कैमरा, बाइक व मोबाइल बरामद

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन